फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो साल तक 13 छात्राओं को दी जाएगी मासिक छात्रवृत्ति

Sat, 28 Nov 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद के लिए आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशनल ट्रस्ट (पंजीकृत), दिल्ली-बनीखेत ने दूसरी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी में आयोजित कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ किया गया।
इसके तहत क्षेत्र के पांच सरकारी स्कूलों की 13 चयनित छात्राओं को अगले दो वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी, बाथरी, बैरी, बनीखेत और ककीरा की छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की। उन्होंने चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। ट्रस्ट के संस्थापक प्रशांत कौल भी इस मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। ऐसी योजनाएं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सहायता दी जा रही है। इसके तहत प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए प्रत्येक छात्रा को प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में डलहौजी स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी उपस्थित रहे। उन्होंने ट्रस्ट का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें