फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 13 महिला व 34 पुरुष अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Sat, 25 Apr 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु मित्र भर्ती के लिए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय तीसा में हुई प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय तीसा में शनिवार को पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। यह परीक्षा क्षेत्र के पांच पशु औषधालयों में खाली पदों के लिए करवाई गई।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के तहत 73 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 16 महिला और 39 पुरुष अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 13 महिला और 34 पुरुष अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। परीक्षा तहसीलदार चुराह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एक उप समिति का गठन किया गया। इसमें डॉ. चमन सिंह सदस्य सचिव और डॉ. अनमोल सदस्य के रूप में शामिल रहे। समिति ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को आगामी कार्यवाही के लिए भेज दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग तीसा, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस विभाग का सहयोग रहा। यह जानकारी उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चमन सिंह ने दी। इस दौरान केवल, याकूब, डील, नरैन, नीलम कुमारी, पारो देवी, योग राज, गुरु चरण, नरेंद्र कुमार, भगत राम, पोरखी राम और जगदीश सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें