फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की 13 अगस्त को होने वाली पासिंग रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन विभाग चंबा ने 13 अगस्त को होने वाली पासिंग प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा ओंकार सिंह ने बताया कि शेष शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। मगर 13 अगस्त को अब वाहनों की पासिंग नहीं होगी।
विज्ञापन

शेड्यूल के तहत 18 अगस्त, 21 अगस्त और 25 अगस्त को वाहनों की पासिंग की जाएगी। जबकि 10 अगस्त को चुवाड़ी और 17 अगस्त को बनीखेत में वाहनों की पासिंग की जाएगी। वाहनों की पासिंग और निरीक्षण का समय दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
पासिंग के दौरान विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि भीड़ एकत्रित न हो। कोरोना वायरस के बचाव के लिए प्रदेश सरकार के जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें