फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को बंद हो गए 125 बिजली ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। उपमंडल सिहुंता के तहत विभिन्न पंचायतों में वीरवार देर रात बारिश और तूफान के चलते अंधेरा पसर गया। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात को गुल हुई बिजली शुक्रवार को दोपहर बाद बहाल हुई। कुल मिलाकर भटियात में 12 से 14 घंटे बाद ही बिजली की सप्लाई बहाल हो पाई।
विज्ञापन

हालांकि, ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने में बिजली बोर्ड के कर्मी पूरा दिन डटे रहे। गौरतलब है कि वीरवार देर शाम को अचानक आए तूफान से बिजली की लाइनें ध्वस्त हो गईं। इससे करीब 125 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए। शुक्रवार सुबह बोर्ड ने ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। खबर लिखे जाने तक 105 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया गया था जबकि, अन्य ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया जा रहा था।
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता कुलजीत परमार ने बताया कि बारिश और तूफान के कारण बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया जा रहा है। कहा कि तूफान से करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें