फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी में इस साल अब तक नशीले पदार्थों के साथ 125 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी में इस साल 19 नवंबर तक पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत कुल 87 मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 125 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 88 हिमाचल प्रदेश और 37 बाहरी राज्यों से संबंध रखने वाले हैं। दो मामलों में महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों से 24.255 किलोग्राम चरस, 301.14 ग्राम हेरोइन, 31 सिंथेटिक ड्रग्स, 110 ग्राम अफीम, 18,775 पोपी पौधे और 1.44 ग्राम कोकीन बरामद की गई। चरस/कैनाबिस के 34 मामलों में 48 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन के 46 मामलों में 69 गिरफ्तारी, अफीम, सिंथेटिक ड्रग्स, कोकीन के मामलों में कुल आठ गिरफ्तारियां और 3,56,620 रुपये नकदी बरामद की गई है।
एएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस ने इस वर्ष नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सलूणी क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा रही है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे के दलदल से बचाना और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें