फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्कड़मंडी और कालाटोप में वन्य प्राणी विभाग ने लगाए चार सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। वन्य प्राणी विभाग ने लक्कड़मंडी और कालाटोप में होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए चार सीसीटीवी लगाए हैं। इन सीसीटीवी के जरिये विभाग लक्कड़मंडी और कालाटोप में 24 घंटे पहरा रख पाएगा। कालाटोप में किसी भी प्रकार का हथियार नहीं ले जाया जा सकता। मगर कई बार लोग हथियार लेकर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए वन्य प्राणी क्षेत्र में घुस जाते थे। ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने और कार्रवाई करने में भी ये सीसीटीवी कारगर साबित होंगे। इसके अलावा जंगल में होने वाली हर गतिविधि पर भी इन सीसीटीवी की नजर रहेगी।
विज्ञापन


विभाग की ओर से दो सीसीटीवी लक्कड़मंडी और दो सीसीटीवी स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों के जरिये लक्कड़मंडी के रास्ते कालाटोप और खज्जियार में दाखिल होने वाली गाड़ियों पर भी विभाग की पैनी नजर रहेगी। सीसीटीवी के अलावा वन्य प्राणी क्षेत्र में सुरक्षा के लिए विभागीय कर्मचारी पहले से तैनात हैं। अब इस सुरक्षा पर तीसरी आंख का भी पहरा हो जाएगा। डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि लक्कड़मंडी और कालाटोप में चार सीसीटीवी लगाए गए हैं। जिससे वहां पर होने वाली हरेक गतिविधि पर विभाग की पैनी नजर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें