फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीखेत के एक स्कूल में सात छात्रों को नकल करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होते ही शिक्षा विभाग मुस्तैद हो गया है। परीक्षा केंद्र में नकल करने वाले छात्रों पर विभाग की टीमें नुकेल कस रही हैं। बुधवार को उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेेंद्र पाल की अगुवाई में शिक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। साथ ही परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वाले छात्रों के पेपर की जांच की। जब टीम बनीखेत क्षेत्र के एक स्कूल में दबिश देने पहुंची तो वहां पर टीम ने सात छात्रों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
सातों छात्रों की यूएमसी बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है। आगामी कार्रवाई बोर्ड की ओर से तय की जाएगी। बुधवार को बारहवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में किसी प्रकार की नकल ना हो, इसके लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने स्वयं कमान संभाली। उन्होंने अपने साथ टीम लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि, परीक्षा में नकल के प्रचलन को रोकने के लिए विभाग की ओर से केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं लेकिन परीक्षा केंद्रों में नकल करने वाले छात्र सीसीटीवी कैमरों का भी परहेज नहीं कर रहे हैं। इसके चलते बुधवार को टीम ने सात छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसलिए परीक्षा केंद्रों में विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र भरमौर के तहत चौबिया, कुगति, बडग्रां और तुंदाह के स्कूलों में बिजली की आपूर्ति अभी तक बाधित है। इसके अलावा तीसा उपमंडल के तहत कई गांव भी बर्फबारी के बाद दुधिया रोशनी से नहीं जगमगा पाए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के स्कूलों में बिजली के अभाव में सीसीटीवी कैमरे मात्र शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि बोर्ड की परीक्षाओं के तहत परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। कहा कि सीसीटीवी कैमरों को चलाने के लिए बिजली के बिना भी स्कूलों में अन्य प्रबंध किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें