फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: नव वर्ष के आगमान के साथ जिला में करवट लेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने लोगों को नए साल के पहले सप्ताह में एहतियात बरतने के दिए निर्देश
कबायली क्षेत्रों क्षेत्रों में रहने वालों लोगों को घरों को से बाहर नहीं निकलने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में नए वर्ष के आगाज के साथ ही मौसम के तीखे तेवरों की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत मौसम खराब होने पर खासकर कबायली और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खास हिदायत बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही बर्फबारी के दौरान घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। जिला प्रशासन ने इसको लेकर जिले के लोगों के लिए खास तौर पर एडवायजरी जारी की हैै। जिला प्रशासन के मुताबिक नव वर्ष के शुरूआती एक सप्ताह तक पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग की एडवाइजरी को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सजग और सावधान रहने की अपील की है।
गौरतलब है कि मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार से प्रदेश के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तो वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। जिला प्रशासन मौसम के रुख को लेकर एडवाइजरी जारी करता है। जिससे मौसम के तीखे तेवरों को लेकर लोग पहले से ही सावधान रहें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्रशासन की चेतावनी पर अमल करें और बर्फबारी के दौरान और बाद में ऐसे क्षेत्रों की तरफ न जाएं जहां बर्फबारी में फंसने की आशंका रहती है। प्रशासन ने जिले के सभी एसडीएम और पंचायत प्रतिनिधियों को भी इस संबंध में अवगत करवाया गया है कि वह लोगों को इस बारे में आगाह करें। इसके अलावा प्रशासन ने जिले के होटल व्यवसायियों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों से भी आग्रह किया कि वह पर्यटकों को ऐसे खतरों के प्रति सचेत करें। इनसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि नए वर्ष के पहले सप्ताह में मौसम खराब रहने का पूर्वा अनुमान है। उन्होंने बताया कि निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊपरी चोटियों में हिमपात की आशंका है। इसको लेकर लोगों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया हैै कि वह बारिश और बर्फबारी के दौरान घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें