फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्ट टाइम वर्करों को छह महीने से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा। राजस्व विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम वर्करों का प्रतिनिधिमंडल एडीसी चंबा हेमराज वैरभा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रधान भास्कर चंद ने की। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के बारे में प्रशासन को बताया। इसके साथ ही जल्द समस्याओं का समाधान करने की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल वर्कर पारस, रोहित, रवि कुमार, शुभकरण, पिंकू पठानिया, पवन कुमार और भीम सिंह ने बताया कि उन्हें मानदेय की अदायगी नियमित रूप से नहीं की जा रही है। इस वजह से वर्करों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कुछ वर्करों का जहां छह माह से मानदेय नहीं मिला है तो वहीं कुछ तहसीलों में ऐसे वर्कर भी है, जिन्हें पिछले करीब डेढ़ साल से मानदेय की अदायगी नहीं हुई है। इस परिस्थिति में वर्करों के लिए परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। भरमौर के तैनात बीस पार्ट टाइम वर्करों का वेतन करीब छह माह से लंबित पड़ा है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द वर्करों के वेतन की अदायगी नियमित रूप से की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें