फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोल्टी के पास रावी नदी में फंसे कुते को चार घंटे बाद निकाला सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
रावी नदी में फंसे कुत्ते को चार घंटे बाद निकाला सुरक्षित
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं ने जान की परवाह न करते हुए बचाई जान, लोगों ने भी सराहा
नदी में बांस की सीढ़ी रखकर फंसे कुत्तेे को निकाला सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर घोल्टी के पास रावी नदी के बीच में एक कुत्ता चार घंटे तक रावी नदी के तेज बहाव में फंसा रहा। इसे स्थानीय लोगों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। अगर लोग कुत्ते को बचाने के लिए जान जोखिम में नहीं डालते तो शायद कुत्ता रावी नदी के तेज बहाव में बह जाता। मगर स्थानीय युवाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कुत्ते की जान को बचाने के लिए कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन

युवा सन्नी नरयाल, प्रदीप नरयाल, हितेश, सोनू, दीपू, रोहित, पवन, थापू और परमेश ने बताया कि रावी नदी में शुक्रवार को सुबह पांच बजे रावी नदी का जलस्तर कम था। इसके चलते एक कुत्ता रावी नदी के बीच में चला गया। इससे पहले कि कुत्ता वापिस किनारे तक पहुंचता। रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया। कुत्ते ने नदी के बीच में स्थित पत्थर के ऊपर चढ़कर जान बचाई। पत्थर के ऊपर भी पानी का बहाव पहुंच गया। इससे पहले कि कुत्ता रावी नदी में बहता। स्थानीय युवाओं की उसके ऊपर नजर पड़ गई। उन्होंने गांव से लंबी सीढ़ी लेकर कुत्ते के पत्थर तक पहुंचाई। जहां से कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी लोगों ने युवाओं की हौसला अफजाई की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें