फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.93 करोड़ से होगा माणी-खाबाली सड़क का सुधारीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पुखरी (चंबा)। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत सन्धि, झुलड़ा, खबाली और मसरुंड और कुडेड गांव का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कुठेड़ गांव में जनसमस्या को लेकर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि माणी, झुलाड़ा और खाबाली सड़क के सुधारीकरण पर 3 करोड़ 93 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि मसरुंड से चलूंज वाया कुहाल तक सड़क को पक्का करने के लिए करीब 52 लाख 65 हजार रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला ख्याह के दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण का शिलान्यास भी किया। दो कमरों के निर्माण पर 5 लाख व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ख्वाली से कुठेड़ तक शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा।

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जैसे ही सड़क की वन विभाग से स्वीकृति मिलती है। इसके तुरंत बाद सड़क का निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 महीनों के कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र चुराह में करीब 21 सड़कों के शिलान्यास करने के बाद कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। इनमें से 12 सड़कों के कार्य प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में शिक्षा सड़क और स्वास्थ्य की सुविधाओं को घर-द्वार पर प्रदान करने के लिए प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुडेड में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अगले शैक्षणिक सत्र से विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। इसके बाद उन्होंने जन समस्याओं को सुना और मौके पर ही निपटारा करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुडेड के लिए पेयजल योजना सुधार के लिए 15 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है। इससे क्षेत्र में पेयजल दिक्कत हमेशा के लिए दूर होगी। कार्यक्रम में दौरान पांच लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत टिकरी के रूप सिंह, वार्ड मेंबर चंपा देवी, टिकरी पंचायत तिलक राज, दूल्हार चिंता देवी और रूको देवी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुठेड में शीघ्र डाकघर खोला जाएगा। कार्यक्रम में ताराचंद मंडल अध्यक्ष, विजय सिंह मंडल उपाध्यक्ष, करम चंद जिला महामंत्री, गोपाल सिंह प्रधान ग्राम पंचायत पुखरी, रविंद्र सिंह जिला भाजपा के महामंत्री, दीपक शर्मा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष और तहसीलदार चंबा पवन ठाकुर खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि और सहायक अभियंता आईपीएच सुरेश ठाकुर और सहायक अभियंता विद्युत परिषद कोटी और विभिन्न पंचायतों के प्रधान और कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें