फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी को लेकर भरमौर और पांगी में प्रशासन का अलर्ट

विज्ञापन
snow shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर(चंबा)। कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों में दोपहर बाद अचानक हल्की बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों में अमूमन दस सेंटीमीटर तक बर्फबारी खबर लिखे जाने तक हो चुकी थी और बर्फबारी का क्रम बदस्तूर जारी था। जिले में सोमवार से बर्फबारी और बारिश के पूर्वानुमान के चलते भरमौर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसको देखते हुए अवकाश पर गए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को समयानुसार कार्यालयों में पहुंचने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान ग्रामीणों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

गौरतलब हो कि जिले में सोमवार से लेकर बुधवार तक बर्फबारी और मूसलाधार बारिश संबंधी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। रविवार को दोपहर बाद कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों मणिमहेश चौबिया, कुगति, सुपा, बडग्रा, तुदांह, घटोर, कुवारसी और जालसू जोत में करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। जबकि, पांगी की ऊपरी पहाड़ियों हुडान, चस्क भटोरी में भी हल्का हिमपात दर्ज किया गया है। देर रात तक रूक-रूक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन


ऊपरी चोटियों पर होने वाली बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। एडीएम भरमौर ने मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को समयानुसार ड्यूटी पर पहुंचने संबंधी निर्देश जारी किए है। वहीं, कबायली क्षेत्र भरमौर में बीते दिनों रावाधार में फंसे तीन युवकों को निकालने के लिए प्रशासन की कड़ी मशक्कत बाद अब प्रशासन ने ग्रामीणों को भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान घरों और सुरक्षित जगहों से बाहर न जाने के बारे में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


एडीएम भरमौर पृथीपाल सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को समयानुसार ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही ग्रामीणों को भारी बारिश और बर्फबारी के दौरान घरों और सुरक्षित जगहों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें