फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में सीएफसी चंबा ने मुगला को हराया

विज्ञापन
football - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ऐतिहासिक चौगान में खेली जा रही जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में वीरवार को एफसी चौगान और चंबा फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा। प्रतियोगिता के दूसरे एक तरफा मुकाबले में आंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब ने एफसी मुगला सीनियर को 8-0 के बड़े अंतर से हराया। गुरुवार को प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला सीएफसी चंबा और मंगला जूनियर के बीच हुआ। इस मुकाबले में सीएफसी चंबा ने मुगला को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मुकाबले एफसी चैगान, सीएफसी चंबा, मुगला सीनियर और आंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब के बीच होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार शाम को खेला जाएगा। जिला फुटबाल संघ के सचिव नरेश खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन मौके पर जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें