फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एसपीओ की भर्ती के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
govt jobs - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के सीमांत क्षेत्रों के लिए पुलिस विभाग चंबा एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) की भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती किहार, खैरी, तीसा और पांगी क्षेत्रों के युवाओं के लिए होगी। इन्हीं क्षेत्रों से संबंध रखने वाले युवा भर्ती में भाग ले पाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को 14 मई तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित रूप से आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा। शारीरिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रथम चरण में केवल 89 दिनों के लिए नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए उन्हें प्रति माह 6000 रुपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को भर्ती वाले दिन अपने साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित अन्य दस्तावेज लाने होंगे। भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट विभिन्न अंकों के आधार पर तय की जाएगी। भर्ती के दौरान उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद में भाग लेना होगा। पुलिस विभाग में लंबे समय से एसपीओ के 19 पद खाली पड़े थे। इसे भरने को लेकर ये भर्ती प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन


एसपीओ भर्ती के लिए मांगे हैं आवेदन : एसपी चंबा
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस विभाग चंबा एसपीओ की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती प्रकिया में किहार, तीसा, पांगी और खैरी इलाकों के युवा भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें