फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांजू के तीन गांवों में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

विज्ञापन
water shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। चांजू पंचायत के अंतर्गत आने वाले तीन गांवों में लंबे समय से पेयजल किल्लत चल रही है। इसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के गांव डाका, जेरा और दुबारी में नियमित पेयजल सप्लाई नहीं होने के बारे में कई बार विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। इसके बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

मुकेश कुमार, बिट्टू, कुकू, मदन लाल, तनू, ठाकुरू, दीपू, और महिंद्र सिंह ने प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की कि गांव में चल रही पेयजल किल्लत का जल्द समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव में नियमित पेयजल सप्लाई न होने से 300 की आबादी परेशान हो रही है। मजबूरी में गांव के लोगों को कई किमी का सफर तय करके प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में अगर नियमित रूप से पेयजल सप्लाई न हुई तो ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर बदर भटकना पड़ सकता है। गर्मियों में कई छोटे प्राकृतिक स्रोत सूख जाते हैं। ऐसा होने पर ग्रामीणों को पीने के लिए पानी दूसरे गांव से लाना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से गुहार लगाई है कि गांव में चल रही पेयजल किल्लत का जल्द समाधान किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें