फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली-न्याग्रां सड़क पर जगह-जगह पत्थर से हादसों का खतरा

विज्ञापन
Road Shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

होली (चंबा)। होली-न्याग्रां सड़क पर पड़े पत्थरों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को एक बाइक चालक पत्थर की चपेट में आने से सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि बाइक चालक को ज्यादा चोट नहीं लगी।

उसकी टांग और बाजू में मामूली खरोंचें ही आईं। उसे सिविल अस्पताल होली लाया गया। यहां पर मरहम पट्टी करके उसे घर भेज दिया गया। इस प्रकार की बाइक दुर्घटना उपरोक्त मार्ग पर पहली बार नहीं हुुई है।
विज्ञापन


आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इसका कारण कंपनी के मलबे से भरे ट्रकों से सड़कों पर गिरने वाले पत्थर हैं। हैरानी इस बात की है कि कंपनी इन पत्थरों को नहीं हटा रही है।

इस वजह से मार्ग पर पत्थरों की भरमार हो गई और यह वाहनों चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। होली में प्रोजेक्ट निर्माण कर रही कंपनी एडिट-5 से ट्रकों में मलबा भरकर क्रशर प्लांट जब्बल पहुंचाया जाता है।

ट्रकों में मलबा इतनी ज्यादा मात्रा में होता है कि मलबे से पत्थर और मिट्टी सड़क पर गिरते रहते हैं। इसकी चपेट में आने से कई दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। स्थानीय निवासी सन्नी कुुमार, रमेश चंद, प्रकाश चंद, किशोरी लाल, रमन कुमार, अनूप, सुरेंद्र, मान सिंह और राकेश कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पत्थर फेंकने वाली कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कंपनी को सड़क से पत्थर हटाने के दिए जाएंगे निर्देश : अजय नाग
लोनिवि के सहायक अभियंता अजय नाग ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला पहले भी लाया गया था। इसको लेकर कंपनी को नोटिस भी भेजा गया था। कंपनी को सड़क से पत्थर हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें