अमर उजाला ब्यूूरो
साहो (चंबा)। जडेरा गांव में लगा हैंडपंप पिछले लंबे समय से खराब पड़ा हैं। इस वजह से गांव की 200 की आबादी को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप खराब से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार, बृज मोहन, नवलकिशोर, तेज सिंह, पुन्नू राम, कमल किशोर, कैलाश चंद, काकू, सुरजीत, महिंद्र, यशपाल, विनोद कुमार और राहुल ने बताया कि जडेरा गांव में पेयजल सप्लाई आए दिन बाधित हो जाती है। इस दौरान ग्रामीण हैंडपंप पर निर्भर रहते हैं, लेकिन हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जडेरा में खराब पड़े हैंडपंप को जल्द ठीक किया जाए। इससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। हैंडपंप लगाने वाली कंपनी से संपर्क किया गया है। जल्द ही खराब हैंडपंप ठीक कर दिया जाएगा।