फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ बच्चों को पढ़ा रहा डेपुटेशन पर तैनात अध्यापक

विज्ञापन
teacher - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला सकरैणा में शिक्षकों की कमी के कारण यहां पढ़ने वाले नौनिहालों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
हालत यह है कि वर्तमान में साठ बच्चों को यहां डेपुटेशन पर तैनात अध्यापक पढ़ा रहा है। हालांकि ग्रामीण इस बारे में कई बार शिक्षा विभाग और सरकार से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसको लेकर अभिभावकों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूल में साठ नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मगर इन्हें डेपुटेशन पर तैनात अध्यापक पढ़ा रहा है। एक अध्यापक होने से यहां बच्चों को भरपूर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। वहीं अध्यापक पर भी पढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है। अभिभावक में आत्मा राम, मनोज कुमार, शिव कुमार, राजकुमार, चमन लाल, सोनूू राम, सुखिया राम, मदनलाल, राकेश कुमार, विनोद कुमार, विशाल कुुमार, मान सिंह, प्यार चंद और हंसलाल का कहना है कि स्कूल में स्थायी अध्यापक नहीं है। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि उक्त स्कूल में जल्द स्थायी अध्यापक की तैनाती की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें