फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियां पंचायत के तीन गांवों में पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
water - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत करियां के तहत आते तीन गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है।
हालत यह है कि पिछले दो सप्ताह से गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों के लिए दिनचर्या के काम निपटाना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव तन्होटू प्रथम, तन्होटू द्वितीय और गुवाड़ी गांव में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे वे कई बार आईपीएच विभाग से आग्रह कर चुके है। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। स्थानीय निवासी दलीप कुमार, अश्वनी कुमार, रूमाल सिंह, कृष्ण सिंह, मेला राम, टेक चंद, योगराज, अनिल कुमार, मलोक कुमार, नरेंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह, रमन कुमार और भूपेंद्र ने बताया कि पानी की आपूर्ति बाधित होने के चलते उन्हें पानी काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लोगों का पानी ढोने में ही काफी समय बर्बाद हो जाता है। इसके साथ ही उन्हें पशुओं के लिए पानी भी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे उन्हें काफी दिक्कत पेश आ रही हैं। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से आग्रह किया है कि जल्द गांवों में पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
विज्ञापन


जल्द पानी की आपूर्ति होगी बहाल: दिनेश कपूर
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर का कहना है कि इस बारे में उन्हें जानकारी है। फील्ड कर्मचारियों को लाईन दुरुस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही तीनों गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें