आईपीएच विभाग ने सुलाना गांव एक दर्जन लोगों को नोटिस जारी किए हैं। सुलाना गांव में एक दर्जन घर ऐसे हैं जिन्होंने पानी के कनेक्शन लिए हुए हैं परंतु उन्होंने अपने घर की छत पर पानी पहुंचाने के लिए रबड़ की पाइपें लगाई हुई हैं जो कई स्थानों पर लीक हो चुकी हैं। जिसके कारण पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है।
जानकारी देते हुए आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता भानू प्रताप ने बताया कि सुलाना गांव में 24 लोगों ने अपने घरों के लिए रबड़ की पाइपें लगा रखी हैं। जिसके कारण पीने का पानी व्यर्थ जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन 12 लोगों को विभाग द्वारा रबड़ की पाइपें हटाकर स्टील की पाइपें लगाने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन अभी तक लोगों ने पाइपों को नहीं बदला है। जिस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने इन 12 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं और 15 दिनों के भीतर रबड़ की पाइपें हटाने के निर्देश जारी किए हैं। 15 दिनों के भीतर भी अगर ये लोग पाइपें नहीं हटाते हैं, तो उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।