फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अतिक्रमण पर 12 फड़ियों सामान जब्त, दुकानदारों पर भी कार्रवाई

Sat, 21 Oct 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में अतिक्रमण करने वाले कारोबारियों सहित रेहड़ी-फड़ी धारकों पर पुलिस और नगर परिषद ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 12 फड़ियों का सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

सड़क पर सामान फैलाने वाले नौ कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नगर परिषद और पुलिस की इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार होने के कारण शहर में काफी भीड़ रहती है। कुछ दुकानदार दुकानों को सजाने के लिए सामान सड़क पर फैला देते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। साथ ही जाम की समस्या भी बन जाती है। मेडिकल कॉलेज भी शहर में ही है। इस कारण मरीजों को ले जाने में भी एंबुलेंस चालकों को परेशानी होती है। हालांकि, इस बारे में कई बार नगर परिषद ने कारोबारियों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को हिदायत दी है, मगर कुछ दिन निर्देशों का पालन होता है, उसके बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। बहरहाल, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद चंबा के कनिष्ठ अभियंता संजीव प्रकाश ने बताया कि 12 रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान जब्त किया गया है। बिना अनुमति फड़ी न लगाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। सिटी चौकी प्रभारी हंसराज ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें