फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिप कैडर के समर्थन में पंचायत प्रधानों ने बीडीओ के पास जमा करवाईं मुहरें

Sat, 21 Oct 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जिला परिषद कर्मचारियों के पक्ष में पंचायत प्रधान संघ भरमौर भी कूद पड़ा है। 21 दिन बाद भी जिप कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने वर्तमान सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए अपनी मुहरें खंड विकास कार्यालय भरमौर में जमा करवा दी हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान संघ ने साफ किया है कि कर्मचारियों की मांगों को अगर सरकार दरकिनार करती है तो पंचायत संघ भी इससे संतुष्ट नहीं हैं।
खंड विकास अधिकारी अनिल को पंचायत प्रधान संघ भरमौर के अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले इक्कीस दिन से जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। बावजूद इसके आज तक सरकार की ओर से कोई स्थायी प्रावधान नहीं किया गया है। इस कारण पंचायत में सारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों को जवाब देना मुश्किल हो गया है। विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। एक पंचायत सचिव का कार्य करना किसी और के बस की बात नहीं है, क्योंकि पंचायत में हर प्रकार के कार्य हैं। समय-समय पर कितने प्रशिक्षण पंचायत सचिव के हुए हैं। एक अकुशल व्यक्ति को वैकल्पिक व्यवस्था से अधिकृत किया जाना जायज नहीं है। कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की मांग जायज है। इसलिए प्रधान संघ भरमौर सरकार के समक्ष रोष प्रकट करता है। कहा कि जिप कर्मचारियों की मुख्य मांगें पूरी न होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी वर्तमान सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए अपनी मोहर खंड विकास कार्यालय भरमौर में जमा करवा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें