फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से 34 लोगों ने पार किया साच दर्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों के लिए बुधवार को उड़ान हुई। इस दौरान 34 यात्री आर-पार हुए। उड़ान का रूट भुंतर-किलाड़-चंबा-किलाड़ रहा। इस दौरान भुंतर से किलाड़ 13, किलाड़ से चंबा 18 और चंबा से किलाड़ 16 यात्री पहुंचे। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान तीन मरीजों को भी चंबा लाया गया, जहां उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल करवाया गया। पिछले काफी दिनों से लोग उड़ानें होने की मांग प्रशासन से कर रहे थे लेकिन मौसम खराब रहने के चलते उड़ानें नहीं हो पा रही थीं। करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद बुधवार को उड़ानें हुईं।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में सर्दियों में काफी हिमपात होता हैै। ऐसे में पांगी की ओर जाने वाले तमाम सड़कें बंद हो जाती हैं। ऐसे में पांगी से जिला मुख्यालय पहुंचने का हेलीकॉप्टर ही एक मात्र सहारा बच जाता है लेकिन करीब दस दिन से मौसम खराब रहने से उड़ान नहीं हो पा रही थी। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को मौसम साफ रहने पर उड़ानें हुईं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पांगी के लिए निरंतर उड़ानें करवाने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पांगी बी भारती ने बताया कि बुधवार को उड़ानें हुई हैं। उड़ानों से तीन मरीज भी जिला मुख्यालय पहुंचाए गए। उन्होंने कहा कि बीते दिनों मौसम खराब रहने के चलते उड़ानें नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें