खज्जियार मार्ग बहाल, जोत मार्ग को खोलने में जुटी मशीनरी
बर्फबारी से बंद सड़कों बहाल करने में जुटा लोक निर्माण विभाग
बर्फबारी के बीच पर्यटक खज्जियार में कर रहे अठखेलियां
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार(चंबा)। बर्फबारी के कारण बंद मार्गों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। मंगलवार को विभाग ने जोत मार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है, वहीं खज्जियार मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। उम्मीद है कि शाम तक जोत मार्ग भी बहाल हो सकता है। इसके अलावा लक्कड़मंडी-डलहौजी मार्ग पर भी काफी बर्फबारी हुई है। इस मार्ग को भी बहाल करने के लिए मशीनरी जल्द लगाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार जोत के समीप करीब दो फुट तक हिमपात हुआ है, जबकि खज्जियार में करीब छह इंच तक बर्फबारी हुई थी। इस कारण मार्गों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। वहीं, बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही भी खज्जियार में बढ़ गई है। खज्जियार में मौजूद पर्यटक बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग चंबा के सहायक अभियंता मीत कुमार का कहना है कि खज्जियार मार्ग को बहाल कर दिया गया है, जबकि जोत मार्ग को बहाल का काम शुरू कर दिया गया है।