फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-भरमौर हाईवे पर भूस्खलन, यात्रियों को बसों में गुजारनी पड़ी रात

विज्ञापन
landslide - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर पर मंगलवार देर शाम हुई भारी बारिश के कारण पांच जगह भारी भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। मार्ग बाधित होने से होली और भरमौर की तरफ जाने वाले यात्रियों को पूरी रात बसों में ही काटनी पड़ी। वहीं बुधवार को दूध, ब्रेड सहित सब्जियों की सप्लाई भी नहीं हो पाई। हालांकि लोक निर्माण विभाग मशीनरी के साथ मार्ग को बहाल करने में जुटा है।

मगर भारी भरकम भूस्खलन होने से इसे हटाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस वजह से नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। मगर शाम पांच बजे तक भी मार्ग वाहनों की आवाजाही के बहाल नहीं हो पाया था। विभाग के मुताबिक बुधवार शाम आठ बजे तक मार्ग खोल दिया जाएगा। मार्ग बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक विभागीय मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मार्ग पर करीब पांच जगह भूस्खलन हुआ है। आठ बजे हुई बारिश के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। जगह-जगह भूस्खलन का मलबा बारिश के दौरान गिरता रहा। मार्ग पर बकाणी, राख, त्रिलोचन महादेव, दुर्गेठी, लूणा और ढकोग के समीप भूस्खलन हुआ है। सूचना मिलते ही देर रात विभागीय टीम ने मार्ग को खोलने के प्रयास शुरू किए। रात डेढ़ बजे तक विभागीय मशीनरी मार्ग को खोलने में जुटी रही। मगर भारी भरकम मलबा गिरने के चलते बुधवार का पूरा दिन मशीनरी इसे हटाने में लगी रही।


मूसलाधार बारिश से पचास लाख रुपये का नुकसान
मंगलवार देर शाम को हुई मूसलाधार बारिश के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को करीब पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्राधिकरण की ओर से नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के सहायक अभियंता वीर सिंह का कहना है कि मंगलवार देर शाम चंबा-भरमौर मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ।


जांघी में बही गाड़ी, शहर में लोगों के घरों में घुसा पानी
चंबा। जिले में मंगलवार देर शाम को हुई मूसलाधार बारिश में जांघी में सड़क किनारे पार्क गाड़ी पानी के बहाव के साथ बह गई। जबकि शहर के साथ लगते मोहल्ला पक्का टाला में कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया। घरों में पानी मोहल्ले में बनी नालियों के टूटने की वजह से घुस गया। तहसीलदार चंबा की अगुवाई में टीम ने बुधवार को मौका कर लिया है। इसके साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं तहसीलदार चंबा ने नगर परिषद चंबा को हिदायत दी है कि नालियों को दुरुस्त किया जाए। साथ ही मौके पर पटवारी को नुकसान के आंकलन के लिए भेजा है। वहीं दूसरी ओर जांघी में बही गाड़ी मनोज कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी राख की थी। गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम को अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश से जगह-जगह नुकसान हुआ है। तहसीलदार चंबा जगदीश शर्मा ने बताया कि कि मूसलाधार बारिश के दौरान गाड़ी जांघी में गाड़ी बहने और पक्काटाला में लोगों के घरों में पानी घुसा। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें