फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपुओं से सरसों तेल गायब, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
oil - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के कई राशन डिपुओं में अभी तक सरसों के तेल की खेप नहीं पहुंची है। इस वजह से राशन कार्ड उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं ने बताया कि डिपुओं में सरसों का तेल नहीं मिल रहा है।

ऐसे में उन्हें महंगे दामों पर सरसों का तेल खरीदना पड़ रहा है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मांग की कि जल्द राशन डिपुओं में सरसों तेल की खेप भेजी जाए। ताकि उन्हें दिक्कत न पेश आए। गौरतलब है कि मई माह में डिपुओं में सरसों तेल की आपूर्ति हुई थी।
विज्ञापन


जबकि इससे मार्च और अप्रैल माह में भी सरसों की तेल व्यवस्था सरकार नहीं कर पाई थी। ऐसे में जून माह भी डिपुओं से सरसों तेल गायब होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। राशनकार्ड उपभोक्ता राजकुुमार, देसराज, उत्तम चंद, चैन सिंह, सिंह राम, नेक चंद, जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुभाष कुमार और अक्षय कुमार का कहना है कि प्रदेश सरकार नियमित रूप से सरसों तेल की आपूर्ति करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि हर माह सरसों तेल की आपूर्ति की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। कार्यकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा विजय सिंह हमलाल का कहना है कि सरसों का तेल डिपुओं में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई डिपो होल्डरों ने देरी से सामान उठाया होगा। जल्द ही सभी डिपुओं में सरसों तेल की आपूर्ति कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें