फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामला की छह पंचायतों में जल संकट

विज्ञापन
water - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सिहुंता(चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के तहत पंचायत कामला के आधा दर्जन गांवों में पानी की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो रही है। इस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के सभी गांव में तीन चार दिन के बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में उन्हें पानी के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही है। हालांकि वह आईपीएच विभाग से कई बार पानी की अनियमित आपूर्ति करने के बारे में आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक आईपीएच विभाग ने सकारात्मक पहल नहीं की है।

पानी की अनियमित आपूर्ति होने से ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार पंचायत के गांव द्रंगला, दारडा, टिपरी, फोला और कामला आदि की आबादी में दो हजार की आबादी रहती है। यहां अब प्रचंड गर्मी पड़ रही है। ऐसे में पानी की अनियमित आपूर्ति होने से उन्हें काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, महिंद्र सिंह, सुभाष चंद, रोशन लाल, विरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, महिंद्र सिंह, रमेश कुमार, राजकुमार और परस राम ने बताया कि पंचायत को पानी की आपूर्ति छत्तराड़ नाले से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिदिन पानी की आपूर्ति विभाग नहीं नहीं कर रहा है। ऐसे में तीन से चार दिन के बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि पंचायत में नियमित आपूर्ति की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहन गुरंग का कहना है कि पंचायत को जाने वाली पेयजल लाइन में खराबी आ गई है। इसे दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें