चंबा। तहसील कार्यालय चंबा ने अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत तहसील कार्यालय ने 15 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए हैं।
अवैध कब्जाधारियों को तय समयावधि के भीतर अपना पक्ष रखना होगा। अगर कोई अवैध कब्जाधारी अपना पक्ष नहीं रखता है तो उसके खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। तहसील कार्यालय की ओर से नोटिस जारी करने का मकसद अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कसना है। ताकि कोई भी अवैध कब्जों को सरकारी भूमि से हटाया जा सके।
गौरतलब है कि तहसील कार्यालय चंबा के कई लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का सिलसिला शुरू हो गया है। करीब एक माह पहले पांच अवैध कब्जे छुड़ाए गए हैं।
तहसीलदार चंबा मनोज ठाकुर ने बताया कि 15 अवैध कब्जाधारियों को कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। इन्हें अपना पक्ष रखने की मोहलत दी गई है। इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।