फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में तीन सौ लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
doctors - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। सीएसआर-एसडी स्कीम के अंतर्गत चमेरा चरण दो पावर स्टेशन एनएचपीसी लिमिटेड करियां ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत कोलका में किया गया।

इस शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत कोलका के उपप्रधान कमलेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर चमेरा-।। पावर स्टेशन की डीसीएमओ डॉ. सीमा चौधरी, अन्य चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत के सदस्य और गांव के स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में करीब 305 ग्रामीणों की निशुल्क जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इसके अलावा ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चमेरा-।। पावर स्टेशन के इस पहल की सराहना की और पावर स्टेशन व आसपास के गांवों में इस तरह के शिविर आयोजन को एक अपेक्षित कदम बताया और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने के लिए आग्रह किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें