चंबा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड चंबा की बैठक का आयोजन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शुभलता की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ खंड चंबा के प्रधान तेजेंद्र विक्रम ने बताया कि जेबीटी के 4-9-14 के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने की मांग की गई। इस मौके पर उन्होेंने जुलाई 2017 से देय अंतरिम राहत का एरियर भुगतान शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।
वर्ष 2002 के बाद नियमित अध्यापकों की गत तीन वर्षों की गोपनीय रिपोर्ट जिला कार्यालय को शीघ्र प्रेषित की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और उनकी वरिष्ठता सूची के लिए निर्धारित प्रपत्र पर सूचना शीघ्र जिला कार्यालय को दी जाए। इसके अलावा पाठशालाओं के बिजली बिल के भुगतान नियमित तौर पर किया जाए। इसके साथ ही अध्यापकों के लंबित वेतन का भुगतान जल्द किया जाए।