फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में नहीं हुई छेत्री नकरोड़ पुली की मरम्मत

विज्ञापन
Bridge collapsed - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तीसा (चंबा)।
तीसा में पांच साल पहले बरसात में क्षतिग्रस्त हुई छेत्री नकरोड़ पुली की मरम्मत पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद भी आज तक नहीं हो पाई है। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। आलम यह है कि मजबूरी में कई पंचायतों के हजारों लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।

बावजूद इसके इस पुली की मरम्मत करने के लिए विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया है। ऐसे में क्षेत्र की जनता प्रशासन और नेताओं की अनदेखी का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। छेत्री नकरोड़ पुली उपमंडल सलूणी और तीसा की दर्जनों पंचायतों को आपस में जोड़ती है।
विज्ञापन


यह पुल वर्ष 2014 में बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया था। मगर उसके बाद आज तक विभाग ने इस पुल को ठीक करने वाले की जहमत नहीं उठाई है। स्थानीय लोगों में आशिक अली, सलीम, इकबाल, रशीद मोहम्मद, रफी बेग मोहम्मद, शौकत अली, बशीर मोहम्मद, अशरफ, हनीफ, आमीर, संजू, राकेश कुमार, खेम सिंह, तेज सिंह और सोनू सहित अन्यों ने बताया कि इस बारे में वह कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं।

मगर अभी तक क्षतिग्रस्त पुली की मरम्मत नहीं की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पुली को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाए। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि उनके पास इस संदर्भ में कोई भी शिकायत नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात है तो पुली संबंधी जानकारी प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा।

30 किलोमीटर का सफर तय करने को मजबूर ग्रामीण
पुली क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का जो सफर पैदल तय हो जाता था, इसके लिए अब उन्हें तीस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। इस परेशानी से तीसा खंड की गडफरी, थल्ली, टिकरीगढ़ भराड़ा, लेसूई, चिल्ली, सलूणी खंड की हिमगिरी, पंजेई, चिह, बडंतर, आयल पंचायतों के गांव छेत्री, सिद्वोट, सिक्का, खंडियारू, प्रिगड, साही, स्वाई, चला, रिमियूंड, चिह, सालवां, ब्यूटांण, चैची, फुलरा, नकरोड़, शियूंआरा, बंजवाड़, गुवाड़, सतेऊआ, नाकोई, टिकरीगढ़ व कर्मूंड के हजारों लोग जूझ रहे हैं। मगर विभागीय अधिकारियों से इससे कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


विधायक निधि से करवाएं मरम्मत : हंसराज
विस उपाध्यक्ष और चुराह के विधायक हंसराज ने बताया कि छेत्री-नकरोड़ पुली के मरम्मत कार्य की मांग को लेकर वह कांग्रेस कार्यकाल में एनएचपीसी के महाप्रबंधक और ईडी से मिले थे। एनएचपीसी के ईडी ने 15 लाख की राशि से पुल की मरम्मत करवाने की बात कही थी। अगर अभी तक पुल की मरम्मत का कार्य आरंभ नहीं हुआ है तो वह इस बारे में एनएचपीसी के ईडी से बात करेंगे। अगर एनएचपीसी पुल की मरम्मत नहीं करवाता है तो वह विधायक निधि से पुल की मरम्मत का कार्य करवाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें