तीसा (चंबा)। नकरोड़ बाजार में पार्किंग सुुविधा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग सुविधा न होने के कारण लोग यहां अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे पर खड़ा कर देते हैं। इससे मार्ग में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
इसके साथ ही स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी मोहम्मद याकूब, खेमराज, अब्दुल गनी, मनोहर लाल, होशियारा राम, नंदलाल और अशोक ने कहा कि नकरोड़ बाजार में पार्किंग सुविधा नहीं होने के लोग गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ा कर रहे हैं।
इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि नकरोड़ में गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाए। ताकि यहां पेश आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सके।