फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी दूर से पानी ढोकर ला रहे कामला के ग्रामीण

विज्ञापन
water tap - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र की ग्राम पंचायत कामला के गांव लोअर कामला में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि गांव में दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। इस बारे वे कई बार आईपीएच विभाग से शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणें ने कहा कि विभाग उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन दे रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी माधो राम, रोशन लाल, बिसंबर दास, बिमला देवी, कमला देवी रेखा देवी, पुष्पा देवी, अशोक कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार मीना देवी, सुरेश कुमार, नेक राम, रमन कुमार और उत्तम दास ने बताया कि गांव में करीब 150 परिवार गुजर बसर कर रहे हैं। मगर आईपीएच विभाग यहां पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल किल्लत की वजह से उन्हें पानी देहर खड्ड के समीप जल स्रोत से ढोकर लाना पड़ रहा है। जो यहां से करीब एक किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के लिए भी पानी उन्हें ढोकर लाना पड़ता रहा है। कई बार आग्रह करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता अजय राणा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें