फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुठाण में 25 परिवार पेयजल किल्लत झेलने को मजबूर

विज्ञापन
water tap - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। सलूूणी के गुठाण गांव में रहने वाले 25 परिवारों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नियमित रूप से पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव को पेयजल सप्लाई देने वाला स्टोरेज टैंक काफी छोटा है। इसका पानी जल्द खत्म हो जाता है। इसके कारण गांववासियों को रोजाना पानी नहीं मिलता है। इस वजह से सप्ताह में दो या तीन दिन ही पेयजल सप्लाई आती है। ग्रामीण विभाग से लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि गांव में बड़े स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाए। ताकि ग्रामीणों को पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। मगर अभी तक विभाग ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार, पूर्व प्रधान मान सिंह, वार्ड सदस्य विद्या देवी, परसराम, हंसराज, टेक चंद, नर सिंह और रघुवीर सिंह ने बताया कि गांव के लिए काफी समय पहले पेयजल स्टोरेज टैंक बनाया गया था। मगर अब गांव में आबादी काफी बढ़ चुकी है। इससे पुराने स्टोरेज का पानी लोगों के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि गांव में जल्द बड़े स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाए। ताकि गांव वासियों को पेयजल किल्लत का सामना नहीं करना पड़े।

जल्द गांव में बनाया जाएगा बड़ा स्टोरेज टैंक: हेमंत पुरी
अधिशाषी अभियंता हेमंत पुरी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में लाया गया है। जल्द ही गांव में पेयजल स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें