फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में चार दंत चिकित्सकों की हुई तैनाती

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के दंत विभाग में चार दंत चिकित्सकों की तैनाती हो गई हैं। दंत चिकित्सकों के आने से जिला के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा हाल ही में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने 25 लाख रुपये की लागत से दो आधुनिक डेंटल चेयरें भी खरीदी हैं। इन्हें दंत विभाग में स्थापित किया गया है। इन आधुनिक चेयरों में दांत की बीमारी के उपचार को लेकर हर जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं। ताकि मरीज का उपचार करते चिकित्सक को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि चंबा में दांतों की बीमारी से लोग सबसे ज्यादा ग्रसित हैं। मगर चंबा मेडिकल कॉलेज शुरू होने से पहले अस्पताल में एक भी डेंटिस्ट नहीं था। इसके चलते लोगों को बीमारी का उपचार करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था। इसके लिए उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ते थे। निजी क्लीनिकों में मरीजों से जांच, दवाई को लेकर महंगे दाम वसूले जाते हैं। सबसे पहले सौ रुपये की पर्ची बनानी पड़ती है। उसके बाद मरीज की जांच की जाती हैं। मगर अब दंत विभाग में चिकित्सकों की तैनाती होने से लोगों को सरकारी अस्पताल में ही बेहतर सेवाएं मिलेंगी। मगर चंबा मेडिकल कॉलेज में अब मरीजों की पर्ची भी मुफ्त बनेगी और उनकी बीमारी का उपचार भी मुफ्त होगा। इसके अलावा मरीजों को दवाईयां भी अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यहां मरीजों को दवाईयों के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़े। स्थानीय निवासी नेक सिंह, चंद राम, राकेश कुमार, सुनील, संजय शर्मा, अक्षय, दीपक, चैन सिंह, महिंद्र और हंसराज ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में चार दंत चिकित्सकों की तैनाती होने से दांत की बीमारी से ग्रसित मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। क्योंकि इससे पहले मरीजों को दर बदर ठोकरें खानी पड़ती थी। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि दंत विभाग में चार दंत चिकित्सकों की तैनाती हो चुकी है। भविष्य में डॉक्टरों की संख्या और बढ़ेगी। इसके अलावा 25 लाख रुपये की राशि से दो आधुनिक डेंटल चेयर भी ओपीडी में स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें