फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-होली सड़क पर पहाड़ी दरकने से बंद, वाहनों की लगी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। चंबा-होली सड़क भारी भूस्खलन होने के चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के बाधित होने से बसों समेत छोटे वाहनों में यात्री फंसे रहे। सड़क बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। लोनिवि ने सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। मगर भारी भरकम मलबा आने के कारण इसे हटाने में समय में लग रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां कुठेड़ नामक स्थान पर पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग मार्ग को जल्द बहाल करने के प्रयास कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें पेश आई।

जानकारी के अनुसार मार्ग पर भूस्खलन करीब ढाई बजे हुआ। इस कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। बीते दिनों यहां ज्यूरा मंदिर के समीप भूस्खलन हुआ था। इससे घंटों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। यह मार्ग पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार अवरूद्ध हो गया है।
विज्ञापन


यात्री हंसराज, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, नागेश कुमार, वीरू सिंह, उमा देवी, रेखो देवी, लोकेश राज, दलीप कुमार, सतपाल, उमेश कुमार, राज कुमार, प्रवीण सिंह, देव प्रकाश और सुनील सिंह का कहना है कि होली मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होना आम बात हो गई है। इस कारण लोगों को घंटों मार्ग के खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण वे करीब डेढ़ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी करनी पड़ी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की कि उक्त मार्ग को दुरुस्त किया जाए। जिससे उन्हें घंटों मार्ग खुलने का इंतजार न करना पड़े।

लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राज कुमार का कहना है कि कुठेड़ नामक स्थान पर मार्ग बंद हो गया है। मशीनरी मौके पर मार्ग बहाल करने में जुट गई है। जल्द मार्ग बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें