फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठलुंई पंचायत के आधा दर्जन गांव में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

साहो (चंबा)। अठलुंई पंचायत के आधा दर्जन गांव में रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लोगों को पानी मुहैया करवाने के लिए वर्ष 1977 में पाइप लाइन डाली गई थी। उस दौरान गांव में लोगों की आबादी काफी कम थी। जबकि मौजूदा समय में गांव की आबादी चार गुणा बढ़ चुकी है। मगर पाइप लाइन का विस्तार अभी तक नहीं हुआ है। इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान हैं। गांववासी जैसे तैसे कर अपने लिए पानी का जुुगाड़ कर रहे हैं। लेकिन मवेशियों को पानी पिलाने के लिए उन्हें दो किमी दूर नाले में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, रवि कुमार, चेतराम, अमर चंद, योगराज, राकेश, देवी प्रसाद और नारायण सिंह ने बताया कि पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांव में इन दिनों पानी की किल्लत चल रही है। आईपीएच विभाग को पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण समस्या से अवगत करवा चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसकी वजह से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की कि गांव में पानी की समस्या का समाधान करने को जल्द पेयजल लाइन का विस्तार किया जाए। अधिशाषी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। जल्द ही गांव में संबंधित जेई को भेजकर समस्या का जायजा लिया जाएगा। जरूरत हुई तो पेयजल लाइन का विस्तारीकरण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें