चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा के समीप शिव मंदिर के बाहर लगे टेलीफोन के खंभे से लटकी तार से एक बाबा ने आत्महत्या कर ली। यह मामला बुधवार को दोपहर बाद सामने आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शव का पोस्टमार्टम वीरवार केे होगा। मृतक की पहचान रमेशानंद (53) निवासी गांव अलवर राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिछले काफी सालों से रजेरा के समीप स्थित शिव मंदिर में रह रहा था।
विज्ञापन
मगर बुधवार को मंदिर के समीप लगे टेलीफोन के खंभे की तार से रमेशानंद ने इहलीला समाप्त कर ली। यहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई।
यहां शव को खंभे से लटकी तार से नीचे उतारा गया और कागजी कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम वीरवार सुबह करवाया जाएगा।