फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुज्जा इलेवन ने चार विकेट से पुखरी को दी करारी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भुज्जा इलेवन ने चार विकेट से पुखरी को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन

भुज्जा के गेंदबाज रवि ने चार विकेट चटकाए
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को पुखरी और भुज्जा इलेवन के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भुज्जा इलेवन ने पुखरी इलेवन को चार विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक सचिव राजीव सहलग ने बताया। मैच में पुखरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मगर पुखरी की टीम पर यह निर्णय भारी पड़ गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम मात्र 69 रनों पर ही सिमट गई। पुखरी की ओर से पठान ने सर्वाधिक तीस रन बनाएं। जबकि भुज्जा इलेवन की ओर से रवि नेे चार, अबू और मितु ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुज्जा की टीम ने छह विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच को जीत भुज्जा की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें