फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं व जमा दो कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को दी लैपटॉप की सौगात,

विज्ञापन
HP Laptop - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग कार्यालय में वीरवार को लैपटॉप लेने के लिए मेधावी छात्र-छात्राएं पहुंचे। कार्यालय स्टाफ की ओर से औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दो दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की सौगात दी गई। इससे विद्यार्थी काफी खुश दिखे। शिक्षा विभाग के मुताबिक अभी तक 350 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जा चुके हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द लैपटॉप हासिल करने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को भेजें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस साल दसवीं और जमा दो कक्षा के 571 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप की सौगात दी जानी है। विभाग ने आचार संहिता लगने से पहले भी मेधावियों को लैपटॉप बांटे। बाद में आचार संहिता लगने के चलते लैपटॉप आवंटन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर से लैपटॉप आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब 220 छात्र-छात्राओं के लैपटॉप अभी कार्यालय में है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक जलालदीन ने बताया कि लैपटॉप का आवंटन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष छात्र-छात्राएं शीघ्र अपना लैपटॉप रिसीव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें