फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में 11 आबकारी इकाइयां 1.87 अरब में नीलाम

Sat, 18 Mar 2023 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले की 11 आबकारी इकाइयों की नीलामी के दौरान सुल्तानपुर यूनिट के लिए सबसे ज्यादा बोली लगी। इस यूनिट को 13.10 करोड़ में नीलाम किया गया। शनिवार को बचत भवन में उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में आवंटन कमेटी ने निविदा और बोली प्रक्रिया को अंजाम दिया। नीलामी प्रक्रिया में कुल 27 निविदाएं प्राप्त हुईं। प्रक्रिया में 11 आबकारी इकाइयों के निर्धारित कुल आरक्षित मूल्य 88,93,93,725 रुपये की तुलना में 108,79,96,288 रुपयों की निविदाएं एवं बोलियां प्राप्त हुईं। यह राशि आरक्षित मूल्य से 22.27 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

जिले में आबकारी यूनिट के तहत भरमौर, सुलतानपुर, चंबा, कियाणी, लूणा, डलहौजी, बनीखेत, चुवाड़ी, सिहुंता, तीसा और सलूणी के तहत कुल 137 बिक्री दुकानें हैं। ध्रुव सिंह को 13 करोड़ 10 लाख रुपये की उच्चतम निविदा प्रक्रिया और बोली के बाद आवंटित किया गया ।
नीलामी प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त आरडी जनार्था, संयुक्त आयुक्त रविंद्र कुमार, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी चंबा कंवर शाह देव कटोच, सहायक आयुक्त बीन प्रसाद थापा सहित प्रेम कुमार शर्मा, शिव महाजन, मुनीत गुलेरिया, रवि कुमार, नूतन महाजन, रशिम, अवनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें