फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांगों को लेकर गरजे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी

Fri, 03 Oct 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में उपायुक्त गेट के बाहर प्रदर्शन करते 108 एंबूलेंस कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने मांगों को लेकर रोष रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन चंबा के महासचिव सुदेश ठाकुर, सीटू उपाध्यक्ष विपिन शर्मा यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार, यूनियन सचिव अमित कुमार आदि ने कहा कि कंपनी की ओर से कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कुशल कर्मचारियों को अकुशल कर्मचारियों का वेतन दिया जा रहा है। न्यूनतम वेतन को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय ने 2020 में आदेश दिया है, लेकिन इस फैसले को लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग भी इस मामले में कंपनी पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि निर्धारित न्यूनतम वेतन को लागू किया जाए। साथ ही ओवरटाइम का भुगतान किया जाए। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि में गलतियों को दुरुस्त किया जाए और वेतन की स्लिप भी दी जाए। अगर कंपनी और विभाग यूनियन की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले समय में यूनियन लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। इसका खामियाजा सरकार व कंपनी को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर रोहित, ठाकुर, राकेश कुमार, देवराज, तिलकराज, पंकज कुमार, धीरज, दीवान और जतिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें