चंबा। निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए चंबा से 105 बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया है। रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से यह आवेदन कंपनी को प्रेषित कर दिए है। निजी कंपनी प्रबंधन ने अब छंटनी कर युवाओं का चयन किया जाएगा और उन्हें रोजगारन्मुख किया जाएगा।
वहीं, दूसरी तरफ जिला रोजगार कार्यालय में कार्यरत युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने बेरोजगार युवाओं का एनसीएस पोर्टल में भी पंजीकरण किया है। ताकि इन युवाओं को रोजगार संबंधित जानकारी मिलती रहे।
जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने बताया कि निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्डों की नियुक्ति के लिए सूचना दी गई थी। इसके बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से युवाओं ने आवेदन पत्र जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि कंपनी युवाओं को चयनित करेगी।