फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी स्कूलों के 103 विद्यार्थियों ने स्पर्धा में चयन के लिए बहाया पसीना

Sun, 28 Sep 2025 05:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कियाणी में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य रमेश बिजलवान ने की। इस दौरान सेंटर जोन-1 के तहत आते सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन आदि स्पर्धाओं में चयन के लिए खूब पसीना बहाया। जोन प्रभारी पुनीत सेठी ने बताया कि इस ट्रायल में 14 विद्यालयों के 103 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खिलाड़ियों ने चयन के लिए कड़ी मेहनत की। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि जोन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता इस बार राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में एक से तीन अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर ऑब्जर्वर डीपीई जोगिंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें