फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी की 102 आशा वर्करों को चार महीने से नहीं मिला वेतन

Mon, 13 Oct 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की 102 आशा वर्कर पिछले चार महीने से वेतन से वंचित हैं। ये आशा वर्कर 44 पंचायतों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं, जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्य निभा रही हैं। अंजू देवी, चैंचलो, भोटी देवी, पूजा, सीमा, नीना और कामिनी सहित अन्य आशा वर्करों ने बताया कि करवाचौथ जैसे त्योहार पर भी वे अपनी छोटी‑छोटी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाईं, क्योंकि जेब में पैसे नहीं हैं। अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने पर उन्हें केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन किसी ठोस कदम की शुरुआत नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि वे दिन में कड़ी धूप, ऊंचे पहाड़ी रास्ते, चढ़ाई-उतराई पार करते हुए सेवा देती हैं, लेकिन अब वे भी आशा करते हुए थक गई हैं कि उनका हक मिले। उनका कहना है कि हमने कभी किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं की, सिर्फ हमें हमारा मेहनताना चाहिए। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने कहा कि इस मामले को संज्ञान में लिया है और समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें