भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर-कुगती मार्ग 12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पालधा के समीप सड़क पर चट्टानों के साथ पेड़ गिरने की वजह से सड़क बाधित हो गई थी। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभागीय मशीनरी ने मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। इसके बाद मार्ग बहाल होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग पर शनिवार को पालधा के समीप अचानक भारी भूस्खलन हो गया। मार्ग पर भारी भरकम चट्टानों के साथ-साथ पेड़ गिरकर सड़क पर जा पहुंचे। इस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने ट्रांसमिट के जरिये आवाजाही की।
सड़क बंद होने से हड़सर, प्रघांला और कुगती के ग्रामीण ट्रांसमिट कर गंतव्यों तक पहुंचे। रविवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी लगाकर सड़क को बहाल किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में इस बार भारी बर्फबारी और बारिश हुई। इस कारण सड़कों के समीप पहाड़ दरक रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।