>अमर उजाला ब्यूरो
किहार/चंबा। जिले भर के ईदगाहों और मस्जिदों में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुरुष और बच्चों ने ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह दस बजे पहुंचकर नमाज अदा कर देश-दुनियां में अमन और चैन की दुआ मांगी। जिला मुख्यालय चंबा के चौगान नंबर चार में सामूहिक तौर पर बकरीद के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। वहीं, ईदगाह त्रिभोल, सकराणा, जुआंस, जुलाड़ी, चकोतर, डियूर, मंजीर, तेलका, भलेई और मलूर में बकरीद के मौके पर नमाज अदा की गई।
सुबह दस बजे के करीब सभी ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्रित होकर ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने के बाद खुतबा पढ़ा गया। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने जुआंस में बीते दिनों हुई अग्निकांड से बेघर हुए चार परिवारों के लिए गुप्तदान भी किया गया।
इनसेट
सुरंगानी (चंबा)। मंजीर और धनावल के दो हिस्सों में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। इस अवसर पर सभी छोटे बड़ों ने रंग बिरंगे कपड़े और टोपी पहनकर ईद की नमाज पढ़ी।
मंजीर जामा मस्जिद में बच्चों ने ईद के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद बच्चों को ईदी (पैस ) दिए गए। मंजीर जामा मस्जिद मे इमाम मोहम्मद महबूब ने ईद की नमाज पढ़ाई। वहीं धनावल में भी ईद धूमधाम से मनाई गई। धनावल में नदी किनारे मैदान पर ईद उल अजहा के अवसर पर नमाज हाफिज मोहम्मद सदाम हुसैन ने पढ़ाई। नमाज के बाद सभी गले मिल कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सभी एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दीं और सेवियां-खीर का स्वाद चखा। इस मौके पर नजमदीन, तुफैल, शमसदीन, मोहम्मद अली, सदीक, मुस्ताक शेख, सावर अली, मनिर मोहम्मद, हैदर अली, कमर दीन, मोहम्मद यूसुफ मौजूद रहे।