फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ आने से कटा दो गांवों का संपर्क, श्रद्धालु फंसे

विज्ञापन
flood shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। कुगति पंचायत से एक किमी पीछे लाहल नाले में मंगलवार सुबह बाढ़ आ गई। इससे नाले पर बनी अस्थाई पुली बह गई है। पुली बहने से निचली कुगति और ऊपरी कुगति गांव के लोगों को संपर्क भरमौर मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। बताया जा रहा है कि कुगति कार्तिकेय स्वामी मंदिर गए श्रद्धालु भी पुली बहने से फंस गए हैं। उन्होंने कुगति में ग्रामीणों के यहां शरण ली है। वहीं गांव के लोगों ने पुली के बहने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन


कुगति पंचायत की प्रधान रीना देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह इलाके में तेज बारिश हुई। इसके कारण लाहल नाले का जलस्तर बढ़ गया। नाले के बहाव में अस्थायी पुलिया बह गई। पुली के बहने से लोगों को अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया। नाले का जलस्तर कम होने के बाद ही वहां पर अस्थायी पुली का निर्माण हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें