फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी में ड्यूटी के दौरान पुलिस जवान की मौत

विज्ञापन
deadbody - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। पांगी में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस जवान की मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान प्रवीण के अचानक सीने में दर्द उठा। उसे साथी फौरन नजदीकी अस्पताल लेकर गए, मगर यहां उसकी मौत हो गई। प्रवीण पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव डाकघर पुखरी के रूप में हुई है।

वीरवार को किलाड़ अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शव को चंबा पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए। एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर और पुलिस थाना की टीम ने राजकीय सम्मान के साथ शव को चंबा के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार रोजाना की तरह बुधवार को पुर्थी चौकी में ड्यूटी दे रहा था। ड्यूटी के दौरान उसके सीने में जोरदार दर्द उठा। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथ ड्यूटी दे रहे अन्य पुलिस कर्मी उसे पुर्थी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से उसे किलाड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर किलाड़ अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई। परिजन वीरवार को पांगी पहुंचे।
विज्ञापन


पांगी प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ शव को परिजनों के सुुपुर्द किया। वीरवार रात को शव चंबा पहुंचेगा। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसडीएम पांगी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुर्थी चौकी में तैनात पुलिस जवान की सीने में दर्द उठने से मौत हो गई। उसके शव को चंबा पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। शव को पूरे सम्मान के साथ चंबा के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें