फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनानू-द्रबला मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल

विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सलूणी उपमंडल के सनानू-द्रबला मार्ग पर गड़ींजू नाला के पास एक जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार देर रात पेश आया। हादसे में घायल कमलेश कुमार पुत्र चिमणू राम गांव द्रबला डाकघर औड़ा तहसील सलूणी को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जबकि करतार पुत्र चतरो निवासी गांव द्रबला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं तीसरे घायल राजकुमार निवासी गाण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीनों सनालू से द्रबला लौट रहे थे। मगर गडींजू नाला के समीप किसी कारणवश गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां एक घायल को टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें